NEED HELP? TALK TO A COUNSELLOR

Business-Blog

Deep State

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में हुए पहलगाम हमले के पश्चात भारत व पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच डीप स्टेट की अवधारणा वापस चर्चा में आई है। पिछले वर्ष के अंत में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डीप स्टेट का जिक्र करते हुए कहा था कि ये बेहद गंभीर मुद्दा है, जिससे देश के लोकतंत्र को खतरा है।

डीप स्टेट

  • परिभाषा: डीप स्टेट एक गुप्त नेटवर्क है जो सरकार, कॉर्पोरेट और NGO जैसे अभिजात वर्गों से मिलकर नीति निर्माण को नियंत्रित करता है।
  • प्रभाव: यह निर्वाचित नेताओं को कमजोर करता है और जनहित को प्रभावित करता है।
  • पृष्ठभूमि:
    • यह शब्द तुर्की भाषा के शब्द "डरिन देवेलेट" से लिया गया है, जिसका अर्थ है गहरा राज्य।
    • सबसे पहले इस टर्म का इस्तेमाल तुर्किए में हुआ था।
  • ऐतिहासिक संदर्भ (Historical Context):
    • 1990 के दशक में तुर्किए में एक रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक राजनेता, एक पुलिस अधिकारी, और एक माफिया डॉन मारे गए थे।
    • इस हादसे के बाद यह उजागर हुआ कि सरकार, सुरक्षा एजेंसियों और माफिया के बीच गहरे संबंध हो सकते हैं।

कार्यप्रणाली

  • शासन परिवर्तन
    • अमेरिका द्वारा विश्व में सरकारें बदलने के अभियानों का उल्लेख स्टीफन किन्ज़र की पुस्तक Overthrow में है।
    • बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार को हटाने में अमेरिकी डीप स्टेट पर आरोप।
  • आर्थिक प्रभाव
    • बाज़ारों तक पहुँच बनाने हेतु देशों पर व्यापार अनुकूल नीतियों हेतु दबाव बनाना।
    • शॉक थेरेपी: एक आर्थिक सिद्धांत राष्ट्रीय जिसके अनुसार आर्थिक नीति में आकस्मिक, नाटकीय परिवर्तन एक राज्य-नियंत्रित अर्थव्यवस्था को मुक्त-बाज़ार अर्थव्यवस्था में परिवर्तित कर सकता है।
    • WTO द्वारा कृषि बाज़ार खोलने का दबाव।
    • पूर्व सोवियत देशों में मुक्त-बाजार व्यवस्था की शुरुआत।

भारत पर प्रभाव

  • मीडिया और आख्यान
    • पश्चिमी मीडिया द्वारा भारत को धार्मिक असहिष्णु देश के रूप में चित्रित करना।
    • एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा अल्पसंख्यकों पर भेदभाव का आरोप।
  • नागरिक समाज आंदोलन
    • ग्रीनपीस जैसे NGO को भारत में कोयला एवं ऊर्जा परियोजनाओं के विरोध में वित्त पोषण।

भारत पर डीप स्टेट होने का आरोप

  • स्टीव कोल: भारतीय विदेश सेवा को डीप स्टेट का हिस्सा माना।
  • जोसी जोसेफ (The Silent Coup): NIA जैसे संस्थानों को "राज्य के भीतर राज्य" बताया।
  • भारत सरकार ने इन आरोपों को नकारते हुए पंचशील और वसुधैव कुटुम्बकम का हवाला दिया।

डीप स्टेट का वैश्विक प्रभाव

  • राजनीतिक परोपकार
    • ओपन सोसाइटी फाउंडेशन (OSF) जैसे NGO "ओपन सोसाइटी" के नाम पर शासन परिवर्तन का प्रयास करते हैं।
    • भारत, रूस, चीन आदि की आलोचना और नेताओं पर अधिनायकवाद का आरोप।
  • शैक्षिक पहल
    • छात्रवृत्तियाँ व फेलोशिप देकर नौकरशाहों, पत्रकारों को अपने एजेंडे में शामिल करना।
  • घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप
    • स्वतंत्रता और धार्मिक अधिकारों जैसे मुद्दों पर असंतोष को प्रोत्साहन देना।
  • आर्थिक प्रभाव
    • हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह पर धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर का आरोप।
    • शॉर्ट सेलिंग द्वारा लाभ कमाने का प्रयास।