NEED HELP? TALK TO A COUNSELLOR

Business-Blog

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PM-DDKY)

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PM-DDKY) 
 
•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 16 जुलाई 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-DDKY को मंजूरी दी।
•    यह योजना 2025-26 से शुरू होकर छह वर्षों तक देश के 100 जिलों में लागू की जाएगी।
•    यह नीति आयोग के आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम से प्रेरित है और यह कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों पर केंद्रित पहली विशिष्ट योजना है।
योजना के मुख्य उद्देश्य
•    कृषि उत्पादकता को बढ़ाना। 
•    फसल विविधीकरण और संधारणीय कृषि को प्रोत्साहित करना। 
•    पंचायत और प्रखंड स्तर पर भंडारण क्षमताओं का विस्तार। 
•    सिंचाई सुविधाओं में सुधार। 
•    किसानों को दीर्घकालिक व अल्पकालिक कृषि ऋण की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करना। 
•    इसमें शामिल 100 जिले तीन प्रमुख संकेतकों पर आधारित होंगे:
1.    कम उत्पादकता
2.    कम फसल सघनता
3.    कम ऋण वितरण
•    प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से कम से कम एक जिला शामिल किया जाएगा।
•    जिलों का चयन शुद्ध फसल क्षेत्र और परिचालन जोत के हिस्से के आधार पर होगा।
•    इस योजना का संचालन 11 विभागों की 36 मौजूदा योजनाओं, राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र की भागीदारी से किया जाएगा।
•    राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर समितियाँ गठित की जाएंगी।
•    जिला धन-धान्य समिति जिला योजना को अंतिम रूप देगी, जिसमें प्रगतिशील किसान भी सदस्य होंगे।
•    इसमें 117 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की मासिक निगरानी डिजिटल डैशबोर्ड पर की जाएगी।
•    प्रत्येक जिले में केंद्रीय नोडल अधिकारी भी नियमित समीक्षा करेंगे।