
‘INS निस्तार’ – भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत
- यह नौसेना का पहला पूरी तरह से स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) है।
- ‘INS निस्तार’ को हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया।
- इसे 18 जुलाई 2025 को विशाखापत्तनम में एक समारोह के दौरान भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
- ‘निस्तार’ से तात्पर्य पार करना/बच निकलना है।
निस्तार की विशेषताएँ
- लंबाई: 118 मीटर
- वजन: लगभग 10,000 टन
- स्वदेशी सामग्री: लगभग 75%
- गहराई क्षमता:
- डाइविंग ऑपरेशंस: 300 मीटर (ROV के साथ)
- साइड डाइविंग स्टेज: 75 मीटर
- उद्देश्य: पनडुब्बी दुर्घटनाओं की स्थिति में बचाव और गोताखोरी सहायता।
- तकनीक: रिमोट से संचालित वाहन (ROVs) और गहन जलमग्न बचाव वाहन (DSRV) संचालन क्षमता।
- गहन जलमग्न बचाव वाहन (DSRV)
- कार्य: डूबी हुई पनडुब्बियों से चालक दल को सुरक्षित निकालना
- क्षमता:
- अधिकतम गहराई: 650 मीटर
- एक बार में 16 लोगों को बचाने की क्षमता
- 10 घंटे तक पानी में कार्य कर सकता है।