NEED HELP? TALK TO A COUNSELLOR

Business-Blog

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 2025

  • हस्ताक्षर: 6 मई 2025 को।
  • यह भारत का 16वाँ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है।
  • ब्रिटेन, भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है।
  • भारत, ब्रिटेन का 11वाँ सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
  • वर्तमान में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 60 अरब डॉलर है, जिसे 2030 तक 120 अरब डॉलर करने का लक्ष्य है।

लाभ:

  • FTA के तहत भारतीय निर्यात के 99% उत्पादों को ब्रिटेन में शून्य शुल्क की सुविधा मिलेगी।
  • निम्नलिखित को विशेष लाभ होगा:
    • कपड़ा, परिधान, चमड़ा, जूते
    • खाद्य उत्पाद, खेल सामग्री, खिलौने
    • रत्न और आभूषण, ऑटो पार्ट्स, जैविक रसायन
  • ऑटोमोबाइल टैरिफ को चरणबद्ध रूप से 100% से घटाकर 10% किया जाएगा।
  • IT और स्वास्थ्य के पेशेवरों के लिए 100 अतिरिक्त वार्षिक वीज़ा प्रदान किए जाएंगे।
  • दोनों देशों ने सामाजिक सुरक्षा समझौता (दोहरा अंशदान अभिसमय) भी किया, जिससे पेशेवरों को दोहरी सामाजिक सुरक्षा देनदारी से छूट मिलेगी।

FTA क्या है?

  • FTA दो या अधिक देशों के बीच एक व्यापार समझौता होता है।
  • इसका उद्देश्य सीमा शुल्क और व्यापार बाधाओं को समाप्त या कम करना होता है।
  • यह अधिकांश उत्पादों पर शुल्क को लगभग समाप्त कर देता है।