
4 new semiconductor projects approved
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' (ISM) के तहत 4 नए सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
- इन परियोजनाओं पर लगभग 4,600 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 2,034 पेशेवर लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
- ISM के तहत अब तक स्वीकृत कुल परियोजनाओं की संख्या 10 हो गई है।
- इनमें 1.60 लाख करोड़ रुपये का निवेश 6 राज्यों में किया जाएगा।
नई परियोजनाएं
1. भुवनेश्वर (ओडिशा) |
2. आंध्र प्रदेश |
मोहाली (पंजाब) |
|
|
|
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 6 अन्य संयंत्र:
- गुजरात में चार संयंत्र – जिनमें एक फैब और तीन असेंबली यूनिट्स शामिल हैं, और असम में एक असेंबली और पैकेजिंग संयंत्र निर्माणाधीन है।
- भारत के 6 सेमीकंडक्टर विकास परियोजनाएं निम्नलिखित हैं:
1. माइक्रोन टेक्नोलॉजी – सनंद, गुजरात।
2. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड और PSMC (ताइवान) – ढोलेरा, गुजरात।
3. टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (TSAT) – मोरीगांव, असम।
4. सीजी पावर, जो जापान की रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स और थाईलैंड की स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में है – सनंद, गुजरात।
5. केनेस सेमीकॉन – सनंद, गुजरात।
6. HCL और Foxconn का संयुक्त उपक्रम जेवर, उत्तर प्रदेश।
सेमीकंडक्टर
- सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए डेटा प्रोसेसिंग, संग्रहण और संचार के लिए आवश्यक कार्यक्षमता प्रदान करते हैं।